Himachal Tonite

Go Beyond News

ऊना: बिना वैक्सीनेशन जारी कर दिए डबल डोज सर्टिफिकेट

Suggestive Image

ऊना – हर वक्त सुर्खियों में बने रहने वाले स्वास्थ्य विभाग ने एक ओर तो जिला ऊना में बिना वैक्सीनेशन के ही कई लोगों को डबल डोज के सर्टिफिकेट जारी कर दिए है साथ ही दूसरी तरफ लोगो  में भी असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है कि जब बिना खुराक लिए उन्हें सर्टिफिकेट मिल चुका है तो फिर उन्हें दूसरी खुराक लगेगी या फिर नहीं और अगर लगवाने जाते भी है तो कैसे वह यह सिद्ध करेंगे की उनको पहले डोज़ नहीं लगी है।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही विभाग के आला अधिकारियों ने फौरन मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सीएमओ डॉ. रमन शर्मा ने पोर्टल में खामी होने के बात कहते हुए कहा का कि इस मामले की जांच की जाएगी कि क्या कहीं पोर्टल में तकनीकी खामी की वजह से ऐसा तो नहीं हो रहा है। हालांकि CMO ने टारगेट पूरा करने के चक्कर में ऐसे कारनामे को अंजाम देने की बातों को पूरी तहरा से गलत बताया है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *