बिलासपुर: अवैध 7.780 किलो चांदी सहित पकड़ा कारोबारी
1 min readबिलासपुर – पुलिस ने रूटीन चैकिंग के दुराण जिले में पंजाब के एक शख्स को करीब आठ किलो चांदी और 20 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ते हुए पड़ताल शुरू की है।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने एसएचओ बलबीर सिंह की अगुवाई में नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट चौक पर नाका लगाया था और वाहनों की रूटीन चैकिंग की जा रही थी। मंडी की तरफ से आ रही कार को टीम ने चैकिंग के लिए रोका और तलाशी में शख्स से 20 लाख कैश और 7.780 किलो चांदी बरामद की गई जो बिना बिल के थी। पकड़े गए शख्स की पहचान पंकज लूथरा पुत्र सुकेश कुमार लूथरा दिलबाग नगर जालन्धर के रूप में हुई है।
एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि इस मामले का सम्बन्ध अवैध तस्करी से होने की आशंका है। कैश और सामान को देखते हुए पुलिस ने आबकारी एवं कराधान विभाग और आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है।

