Himachal Tonite

Go Beyond News

ऊना :11 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार

1 min read

ऊना

11 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार व अशील हरकतें करने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट व आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बालिका की मां की शिकायत पर महिला थाना ऊना में यह मामला दर्ज किया गया है और पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए बालिका की मां ने आरोप लगाया कि जब उसकी बालिका आरोपी के घर एक कार्यक्रम का निमंत्रण देने गई तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद बालिका को 10 रुपए देने का लालच देकर खेतों में उसकी बालिका से अभद्र व्यवहार किया। बालिका ने घर आकर पूरी बात बताई, जिसके बाद बालिका की मां ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *