Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला से दो अफगान नागरिक गिरफ्तार

1 min read

शिमला

 

प्रदेश की राजधानी शिमला में रात करीब ढाई बजे डीआरआई की दिल्ली की एक टीम ने छोटा शिमला स्थित एक होटल में दबिश दी। टीम ने यहां पहले से मौजूद दो अफगान नागरिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और करीब तीन घंटे पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को लेकर सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली रवाना हो गई। यहां बता दें कि राजस्व आसूचना निदेशालय ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से जब्त की गई हेरोइन की खेप की जांच की जा रही है, उसी संबंध में यह दबिश दी गई।

गिरफ्तार किए गए अफगान नागरिकों को सीधे तौर पर हेरोइन की बड़ी खेप को भारत पहुंचाने में अहम भूमिका मानी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि जानकारी के अनुसार डीआरआई ने करीब दस दिन पहले गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से कंटेनर में छुपाकर लाई जा रही तीन हजार किलो हेरोइन की बड़ी खेप को पकड़ा था। इस खेप की करीब नौ हजार करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच कर रही डीआरआई ने इस संबंध में पिछले तीन दिन में तीन लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *