Himachal Tonite

Go Beyond News

पौंग झील में डूबे नहाने उतरे दो युवक

कांगड़ा, 18 जून : पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पौंग झील के बीच स्थित बाथू दी लड़ी में दो युवक डूब गए हैं। युवकों की पहचान रजत (23) पुत्र अशोक कुमार व अमित कुमार (26) पुत्र जुगल किशोर निवासी दौलतपुर (ऊना) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रजत लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था, तथा अमित कुमार आर्मी में था। दोनों ही युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ पांडवों द्वारा निर्मित बाथू दी लड़ी को देखने के लिए मोटरसाइकिलों पर आए थे। बाद दोपहर रजत व अमित कुमात पौंग झील में नहाने के लिए चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण गहरे पानी में चले गए तथा डूब गए। पास खड़े अन्य दोस्तों ने उनको डूबते देखा तथा शोर मचाया।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर डुबकियां लगाकर युवकों को तलाश करने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सूचना मिलते ही एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह व डीएसपी मनोज कुमार पुलिस टीम सहित मौका पर पहुंचे तथा युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासन व पुलिस मौका पर पहुंच चुके हैं तथा डूबे युवकों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक पानी में डूबे युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *