Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी : पंजाब के शख्स से 59.89 ग्राम चिट्टा बरामद

सुंदरनगर, 18 जून : जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने चंडीगढ़- मनाली NH पर 38 वर्षीय व्यक्ति से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम रविवार सुबह प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चंडीगढ़-मनाली NH पर पुंघ में नाकाबंदी के दौरान मौजूद थी। हर आने-जाने वाले वाहन की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अमृतसर से मनाली जा रही एक निजी वोल्वो बस (PB 01C 9927) को चैकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर बस में सवार एक व्यक्ति से 59.89 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। व्यक्ति की पहचान पलबिंदर सिंह(38), पुत्र हरदेव सिंह निवासी पलासौर तहसील तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *