Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला के समरहिल में मिले तीन और शव, 20 हुई मृतकों की संख्या

1 min read

राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में शिव बावड़ी मंदिर में हुई त्रासदी के 11वें दिन वीरवार को तीन और शव मिले हैं। इसी के साथ अब तक लापता सभी 20 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान, नीरज, समायरा और पवन के तौर पर हुई है। तहसीलदार शहरी एचएल गेजटा ने बताया कि सभी लापता लोगों के शव मिल गए हैं।

तीनों शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नाले से बरामद किए गए हैं। जेसीबी और पोकलेन मशीन से बड़े पत्थरों को हटाया गया और इसके बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने खुदाई करके शवों को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस के पास मलबे में दबे 20 लोगों की रिपोर्ट थी। सभी शव बरामद होने के साथ ही सर्च ऑपरेशन भी खत्म हो गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *