तीन दर्जन मकान बनाए कंटेनमेंट जोन
1 min readहमीरपुर 06 मई- कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हमीरपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगर परिषद हमीरपुर के लगभग तीन दर्जन मकानों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एसडीएम डाॅ. चिरंजी लाल चैहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत फरनोल, पांडवीं, ताल, धरोग, भरनांग, टपरे, पौहंज, टिक्कर बुहला और ग्राम पंचायत बगवाड़ा में एक-एक मकान मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत उखली, नाहलवीं, अघार, सराहकड़, सासन, उहल, पुरली और दरोगण पत्ती कोट में 2-2 मकान मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। नगर परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डो में कुल 11 मकानों में मिनी कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां लगाई हैं।

