Himachal Tonite

Go Beyond News

बैकलॉग के आधार पर भरे जाएंगे आयुर्वेदिक अधिकारी के पद

1 min read

सोलन, सितम्बर 12 – आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, राजपत्रित श्रेणी-1 के 30 पदों को बैकलॉग के आधार पर भरने के लिए अधिसूचना 03 सितम्बर, 2022 को जारी की गई है। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।
संदीप ठाकुर ने बताया कि यह पद, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए अनारक्षित वार्ड/भूतपूर्व सैनिको के आश्रित, अनुसूचित वार्ड/भूतपूर्व सैनिको के आश्रित तथा अन्य पिछड़ा वर्ग वार्ड/भूतपूर्व सैनिको के आश्रित के लिए बैच के आधार पर तथा अनुबन्ध आधार पर भरने के लिए अधिसूचित की गई है।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि योग्य उम्मीदवार की सूची रोजगार विभाग द्वारा 17 सितम्बर, 2022 तक आयुष विभाग, हिमाचल प्रदेश शिमला-9 को प्रेषित की जानी है। इस संदर्भ में आवेदक रोजगार कार्यालयों में अपना पंजीकरण अद्यतन करवा लें, ताकि आवेदकों की सूची आयुष विभाग को प्रेषित की जा सके।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *