Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन: अम्बूजा सीमेंट फांउडेशन द्दारा एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन

1 min read

दिनांक 08. 09. 2022  को अम्बूजा सीमेंट फांउडेशन, दाड़लाघाट, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश द्दारा एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन मांगू पंचायत में किया गया !कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, उप-मंड़ल दंड़ाधिकारी, अर्की, श्री केशव राम कोहली, इकाई प्रमुख अम्बूजा सीमेंट लिमिटेड, श्री दीपक जैसूजा, सम्मानीय अतिथि डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक, अध्यक्ष, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, शिमला द्दारा अन्य आमंत्रित मेहमानों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित करके किया गया ! उसके बाद इस केंद्र के अध्यक्ष, डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक, मुख्य अतिथि के साथ प्रदर्शनी का उदघाटन किया ! डॉ. संतोष वात्पड़े, वैज्ञानिक को भी निर्णायक के तौर पर आमंत्रित किया गया था ! इसके अतिरिक्त पशुपालन व कृषि-बागबानी विभाग से डॉ. देवराज शर्मा , डॉ. मनोज शर्मा, श्री भुपेंद्र गांधी, श्री योगेश शर्मा,  तथा बलदेव ठाकुर, राजेश पूरी, राजेंद्र मौजूद भी थे ! मुख्य अतिथि, एस. डी. एम ने किसानो को सरकार द्वारा योजनओं को अपनाने कि मांग की ! डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक ने इस केंद्र के बारे में किसानों और बागवानों को अवगत करवाया तथा इस केंद्र पर चल रहे शीतोष्ण फलों तथा अनाज फसलों पर चल रहे शोध कार्यों पर प्रकाश ड़ाला तथा उनमें आने वाली बिमारियों तथा उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी!  उन्होंने शीतोष्ण फलों के उत्पादन, नर्सरी में पौधों को तैयार करने की वैज्ञानिक विधि से अवगत करवाया! डॉ. संतोष वात्पड़े ने पौधे में बिमारियों तथा रोकथाम के बारे में बताया ! पशुपालन विभाग से आमंत्रित मेहमानों ने किसानों को पशुपालन के तरीके, बिमारियों (लम्पी वायरस) तथा उनकी रोकथाम के उपाये किसानों को बताये तथा दूध उत्पादन को बढाकर कैसे आमदनी को बढाया जाये इसके बारे में किसानों को जानकारी दी ! इस प्रशिक्षण दिवस में 300 से अधिक किसानों/ बागवानों ने भाग लिया जिसमें कि 80% महिलायें थी !  प्रशिक्षण शिविर के अंत प्रश्नोतरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कि किसानों ने अपनी समस्यायें वैज्ञानिकों तथा पशुपालन विभाग से आये हुये डॉक्टरों के समक्ष रखी तथा उनकी समस्याओं का निपटान किया !

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *