Himachal Tonite

Go Beyond News

मकान मालिक को नशीला पदार्थ खिला किरायेदारों ने किया आभूषण और नकदी पर हाथ साफ

सिरमौर, अगस्त 28 –  हिमाचल प्रदेश के पांवटा-साहिब के भूपपुर में भवन मालिक के परिवार व किरायेदारों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि शातिरों ने भवन मालिक के परिवार के पांच सदस्यों व चार किरायेदारों समेत कुल नौ लोगों को नशीले पदार्थ खिलाकर पहले अचैत किया और इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही रहने वाले दूसरे परिवार को सुबह इसकी जानकारी मिली। इसके बाद सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वारदात के बाद डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *