Himachal Tonite

Go Beyond News

तकनीकी शिक्षा मंत्री 21 जुलाई को ताबो में आयोजित होने वाले रिनपोचे ताजपोशी समारोह में करेंगे शिरकत

1 min read
केलांग, 19 जुलाई– तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा 20 जुलाई को शिमला से ताबो के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे रामपुर, स्पिलो और ग्यु में जन समस्याओं को भी सुनेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि डॉ रामलाल मारकंडा 21 जुलाई को ताबो में आयोजित होने वाले रिनपोचे ताजपोशी समारोह में शिरकत करने के अलावा ताबो और काजा में भी लोगों की समस्याएं सुनेंगे। वे देर सायं उदयपुर पहुंचेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार डॉ रामलाल मारकंडा 22 जुलाई को उदयपुर से शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *