Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला: कॉलेज के छात्र ने दी फांसी में लटक कर अपनी जान

1 min read

शहर के समरहिल के सांगटी में किराए के मकान में रहने वाले कुल्लू जिला के युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला को समाप्त किया। युवक ने खिड़की के परदे को फंदे के लिए इस्तेमाल किया। युवक कोटशेरा कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। मृतक युवक की पहचान सन्तोष कुमार 19 साल पुत्र धनीराम के रूप में हुई है। वह कुल्लू जिला के आनी के खनग गांव का रहने वाला था। वह अपने भाई के साथ यहां रहता था और गत दिवस पहले ही शिमला आया था। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टतया यह आत्महत्या का मामला पाया गया है, और सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *