Himachal Tonite

Go Beyond News

विद्यार्थियों को लैपटॉप नहीं अब मिलेंगे स्मार्टफोन

1 min read

शिमला, नवंबर 21 – हिमाचल प्रदेश सरकार ने अब सरकारी स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की जगह बड़ी स्क्रीन और अधिक रैम वाले स्मार्ट मोबाइल फोन देने का फैसला लिया है। सरकार ने यह फैसला  लैपटॉप पर अधिक खर्च आने और इसकी खरीद में बहुत अधिक समय लगने पर लिया है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में आने वाले दसवीं और 12वीं कक्षा के 8800 विद्यार्थियों सहित कॉलेजों में तीन वर्षों के 400-400 विद्यार्थियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे।

दस हजार मेधावियों के लिए शिक्षा विभाग ने इसकी खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने उच्च शिक्षा निदेशालय को स्मार्ट फोन की स्पेसिफिकेशन तय करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के चलते स्मार्ट फोन कीअहमियत बढ़ गई है और उसके चलते जल्द सरकार नए शैक्षणिक सत्र से दसवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मोबाइल फोन स्कूलों में लाने की मंजूरी भी दे सकती है। स्मार्ट फोन के साथ विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षण सामग्री से भरे मेमोरी कार्ड भी दिए जाएंगे।

 

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *