Himachal Tonite

Go Beyond News

धावक हरमिलन बैंस को सिंथेटिक ट्रैक देगा नई उड़ान

1 min read

धर्मशाला, 11 मई- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर वर्ग में धाक जमा चुकी धावक हरमिलन बैंस के सपनों को सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला नई उड़ान देगा, कोविड कफर्यू तथा लाकडाउन में भी सरकार तथा प्रशासन ने इस धावक को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए सिंथटिक ट्रैक धर्मशाला में सप्ताह में छह घंटे की अनुमति अभ्यास के लिए प्रदान की है।

इस के लिए धावक हरमिलन बैंस ने राज्यसभा सांसद इंदुगोस्वामी, जिला प्रशासन तथा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अभ्यास के लिए सिंथेटिक ट्रैक की अनुमति मिलने से अब वह बेहतर तरीके से अपने दौड़ के रिकार्ड को सुधार सकती हैं। साई हॉस्टल धर्मशाला की छात्रा रह चुकी धावक हरमिलन बैंस ने कहा कि 2021 ओलंपिक क्वालिफाइंग मुकाबले की तैयारी कर रही है तथा इससे पहले 25 से 29 जून तक आयोजित होने वाली इंटर स्टेट क्वालिफाइंग मीट में भी भाग लेंगी। हरमिलन बैंस ने राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर वर्ग में कई खिताब अपने नाम किए हैं।  जूनियर वर्ग में एशियन रैकिंग में पहला तथा वर्ल्ड रैंकिंग में नौवां स्थान हासिल है।

हरमिलन बैंस ने वर्ष-2016 में वियतनाम में आयोजित 1500 मीटर जूनियर एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल, वर्ष-2016 में ही पौलेंड में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया इसी तरह से वर्ष 2017 में गुंटूर में आयोजित इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया है। 2017 में पटियाला में आयोजित सीनियर फैडरेशन कप में ब्रांज मेडल हासिल किया है। 2018 में मैंगलौर में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल हासिल किया है। वर्ष-2019 में इटली में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लिया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *