Himachal Tonite

Go Beyond News

बुजुर्गों के मानवाधिकार और उनके संरक्षण में युवाओं की भूमिका” विषय पर विशेष व्याख्यान

शिमला। मानवाधिकार जागरुकता अभियान के अंतर्गत उमंग फाउंडेशन के साप्ताहिक वेबिनार में ” बुजुर्गों के मानवाधिकार और उनके संरक्षण में युवाओं की भूमिका” विषय पर विशेष व्याख्यान होगा। हैल्प-एज इंडिया के हिमाचल प्रदेश एवं लद्दाख की राज्य प्रमुख डॉ राजेश कुमार विशेषज्ञ व्यक्त होंगे।

कार्यक्रम के संयोजक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र में पीएचडी स्कॉलर अभिषेक भागड़ा ने बताया कि गूगल मीट पर लिंक

http://meet.google.com/try-tjbx-cgo के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के अधिकारों को लेकर डॉ. राजेश कुमार के पास लंबा अनुभव है। युवाओं को बुजुर्गों के अधिकारों के बारे में इससे काफी जानकारी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल प्रदेश के स्वर्ण जयंती समारोहों के उपलक्ष में मानवाधिकार जागरूकता पर इस अनूठी श्रंखला में यह 14वां कार्यक्रम होगा। इसमें हिमाचल प्रदेश पंजाब दिल्ली मध्य प्रदेश उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के युवा हिस्सा लेते हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *