Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कार्ड बनाने के लिए 7 अप्रैल से लगेंगे विशेष शिविर

1 min read

बिलासपुर 6 अप्रैल – मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश चंन्द दरोच ने बताया कि प्रदेश सरकार में केंद्र सरकार द्वारा  संचालित प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना सितम्बर 2018 से लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार को 5 लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना में लगभग 1650 बिमारियों के मुफ्त इलाज का प्रावधान है, जो कि प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना से संबद्ध अस्पताल में करवाया जा सकता है। जिला बिलासपुर में लगभग 8000 परिवारों के गोल्डन कार्ड बनने अभी बाकी हैप्  पात्र लोगों की सूची उनके संबधित खंड चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और नजदीकी आशा कार्यकर्ता को उपलब्ध करा दी गई है। लोक मित्र केन्द्रो के पास भी इन छूटे हुए पात्र लोगो कि सूची उपलब्ध है। इन बचे हुए परिवारों के कार्ड बनवाने हेतु जिला बिलासपुर में विभिन्न शिविरों का आयोजन  किया जा रहा है

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *