Himachal Tonite

Go Beyond News

पैरागाॅन निट्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हेल्पर के 15 पद

ऊना, 6 अप्रैल: मैसर्जं पैरागाॅन निट्स लिमिटेड ठठल द्वारा 15 पद हेल्पर के अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 9 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला रोजगाार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हेल्पर के पदों के लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 12वीं पास निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थी को प्रति माह 8250 रूपये वेतन दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि केवल पुरूष आवेदक अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, रोजगार पंजीकरण कार्ड सहित रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 98168-01916 पर संपर्क कर सकते हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *