Himachal Tonite

Go Beyond News

जल्द नज़र आ सकते है पौंग बांध में सौर ऊर्जा से चलती हाउस बोट और शिकारे

1 min read

Suggestive Image

काँगड़ा, अप्रैल 13 –  पौंग बांध में शिकारे चलाने के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव अभ्यारण्य बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। अब केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद पौंग बांध में शिकारे चलाने की स्थिति साफ हो सकेगी।

विनय धीमान, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग जिला कांगड़ा का कहना है कि पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से पौंग बांध में शिकारे चलाने के मद्देनजर वन्यप्राणी अभ्यारण्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय वन्यप्राणी अभ्यारण्य बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। इसको मंजूरी मिलने के बाद ही पौंग बांध में शिकारे चलाने की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के मद्देनजर जिला में पर्यटन सहित साहसिक गतिविधियों पर बल दिया जा रहा है। जिसके चलते पौंग बांध में शिकारे सहित हाउस बोट चलाने के लिए प्रदेश सरकार ने योजना बनाई है। राष्ट्रीय वन्यप्राणी विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में पौंग बांध के पानी को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए डीजल और पेट्रोल रहित शिकारे और हाउस बोट चलाने को प्राथमिकता दी गई है।  वन्य प्राणी विभाग के अनुसार पौंग बांध में सौर ऊर्जा से हाउस बोट और शिकारे चलाने को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे पौंग बांध प्रदूषण मुक्त रहेगा।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *