Himachal Tonite

Go Beyond News

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण

1 min read

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने का एक मामला सोलन में सामने आया है। मामले में पता चला है कि शोषण करने का वाला युवक पहले से शादी शुदा था और पत्नी का भाभी बताता था। पीड़ित युवती ने पुलिस शिकायत की तो युवक फरार हो गया।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।महिला पुलिस थाना बद्दी को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नौकरी करती थी और कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। कंपनी में काम करने वाला नरेंद्र नाम लडका उसके संपर्क में था। नरेंद्र ने उसे झूठ बोला कि वह अविवाहित है और शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा।

युवती ने पुलिस को बताया कि इसे बाद में पता चला कि नरेंद्र शादीशुदा है, लेकिन वह इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था। जब नरेंद्र के मोबाईल में कुछ तस्वीरें दिखीं और पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी को भाभी बताया। पीड़ित युवती का कहना है कि नरेंद्र की पत्नी भी एक बार किसी व्यक्ति को लेकर आई थी और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना के बाद युवती ने नरेंद्र से संपर्क खत्म कर लिया। हालांकि इसके बाद भी नरेंद्र उसके कमरे में पर आता रहा और युवती से शादी करने की बात कर शोषण करता रहा। कुछ समय पूर्व नरेंद्र अपने घर चला गया और युवती को भी उसके घर के भेज दिया। घर पहुंचकर नरेंद्र ने युवती से कहा कि अब वो उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहता है। इसके बाद ही युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती और उसकी मां की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *