Himachal Tonite

Go Beyond News

किन्नौर के चौरा में भयंकर भूस्खलन

जिला किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा के समीप मंगलवार रात लगभग 9 बजे के एनएच पर भारी-भरकम चट्टानों के गिरने से एनएच-5 पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे रिकांगपिओ से रामपुर शिमला व रामपुर शिमला से रिकांगपिओ की तरफ छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।

24 घंटे बीतने के बाद भी एनएच-5 अभी तक यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं तथा सैंकड़ों लोग मार्ग के दोनों तरफ फंसे हुए हैं। बाधित सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए सुबह से ही एनएच की मशीनरी व बीआरओ की टीम जुटी हुई है परंतु मार्ग पर पहाड़ी से इतनी बड़ी चट्टानें गिरी हैं कि एनएच व बीआरओ को मार्ग को बहाल करना मुसीबत बना हुआ है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *