Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन : ज़रा सी कहा सुनी पर चला दी गोली

सोलन : अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर देर रात फायरिंग होने से एक व्यक्ति सहित तीन महिलाओं के घायल होने की वारदात सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि हमीरपुर से शिमला जा रहे इन लोगों की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसको लेकर एक व्यक्ति ने बाहर से कार के शीशे पर फायरिंग कर दी जिस कारण आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति को गोली लग गई तथा कार की पिछली सीट पर बैठीं अन्य तीन महिलाएं भी घायल हो गईं।

घायलों को तुरंत अर्की अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही डीएसपी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत नागरिक चिकित्सालय अर्की पहुंचाया। मामले की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *