Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश के विकास के साथ कोई समझौता नहीं : जयराम ठाकुर

शिमला, 23 जनवरी – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा है कि यदि कांग्रेस सरकार जनहित में निर्णय नहीं लेगी तो हम पूरी ताकत के साथ निर्णय का विरोध करेंगे। प्रदेश के विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इससे पहले श्री ठाकुर ने सेामवार को यहां विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहे। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस सरकार की शुरुआत अच्छी नहीं रही ऐसी हमें अपेक्षा नहीं थी, जिस प्रकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सहजता और सरलता के बारे में चर्चा होती थी पर जो काम उनकी सरकार ने किए वह उनके व्यवहार के विपरीत है। पूरे प्रदेश में कार्यालयों को बंद किया गए जो की प्रदेश हित में नहीं है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *