Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला पुलिस की गिरफ्त से भागा सास की हत्या और रेप का आरोपी कैदी गिरफ्तार

1 min read

शिमला – शिमला पुलिस को चकमा देकर भागा हत्या और रेप का आरोपी कैदी दाढी राम दो दिन बाद तारा देवी के जंगल से पकड़ा गया है।

आपको याद दिला दे कि आरोपी ने जुलाई 2020 में ठियोग क्षेत्र में अपनी सास के साथ अप्राकृतिक दुराचार किया था, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया था और ठियोग पुलिस की गिरफ्तारी के बाद वह कंडा जेल में बंद था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी कैदी को बीते बुधवार को कंडा जेल से चक्कर कोर्ट पेशी के लिए लाया जा रहा था जब आरोपी बालूगंज के समीप तवी मोड़ पर पुलिस से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया था। 2 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आज पुलिस को इस आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *