Himachal Tonite

Go Beyond News

उमंग फाउंडेशन का 23वां रक्तदान शिविर 21 नवंबर को

1 min read

शिमला। कोरोना के संकट काल में सोलन जिले की सायरी पंचायत द्वारा 21 नवंबर को दूसरा रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। उमंग फाउंडेशन के सहयोग से हो रहे इस शिविर के संयोजक संजीव शर्मा ने बताया पिछले डेढ़ वर्ष में शिमला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग फाउंडेशन का यह 23वां रक्तदान शिविर है। आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रह करेगी।

उन्होंने बताया की सायरी पंचायत की प्रधान अंजू राठौर रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगी। वह स्वयं रक्तदाता है और उन्होंने पिछले काफी समय से अपनी पंचायत और आसपास के इलाकों में रक्तदान के पक्ष में माहौल बनाया है। पंचायत में आयोजित पिछले रक्तदान शिविर में इसी कारण महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया था।
उधर पंचायत प्रधान अंजू राठौर ने सभी वर्गों और विशेषकर युवाओं से रक्तदान शिविर में आकर दूसरों का जीवन बचाने के लिए खून दान करने की अपील की है। उनका कहना है कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता। खूनदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि हम और मजबूत बनते हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *