Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला: बिजली मीटर रीडर का शव सेप्टिक टैंक में बरामद

1 min read

हिमाचल के शिमला स्थित रामपुर के झाकड़ी थाने के तहत डोबी (कोटी) में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक बिजली बिल निकालने का कार्य करता था। रविवार को डोबी क्षेत्र में बिल काटने निकला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सेप्टिक टैंक से शव निकालकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। वहीं, परिजनों ने मृतक की हत्या करने का आरोप लगाया है।

SDPO रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गांव में बन रहे सेप्टिक टैंक में एक लाश बरामद होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मौके से अहम सुराग जुटा शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया।

युवक की पहचान 34 वर्षीय गंगाराम पुत्र स्वर्गीय छोटू राम निवासी गांव जलीड़ डाकघर गौरा तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है।

वहीं, परिजनों ने हत्या कि शंका जताते हुए सोमवार को खनेरी अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि चेहरे पर चोटों के निशान के साथ जिन संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है, उससे साफ है कि युवक को मारकर सेप्टिक टैंक में फेंका गया है। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई कि इस मामले कि छानबीन दुर्घटना के बजाय हत्या की दृष्टि से की जाए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *