Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला : होटल की कार पार्किंग में गिरी कार

1 min read

हिमाचल की राजधानी में रविवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर होटल की पार्किंग में गिर गई, जिससे कार में सवार 2 लोग घायल हो गए। हादसा छोटा शिमला थाना क्षेत्र के तहत सर्कुलर रोड पर होटल हिमलेंड के बाहर हुआ। जानकारी के अनुसार रामपुर से दो लोग कार में सवार होकर शिमला की ओर जा रहे थे। इस दौरान सर्कुलर रोड पर कार अनियंत्रित हो गई, जोकि सड़क के पैरापिट को तोड़ते हुए होटल हिमलेंड की पार्किंग में जा गिरी। कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

जबकि कार सवार दूसरा व्यक्ति सुरक्षित है। चालक की लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है।पार्किंग में गिरने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान कोई राहगीर कार की जद में नहीं आया। शिमला पुलिस द्वारा इस दुर्घटना को लेकर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *