डा मारकंडा द्वारा दयपुर के सलपट में 8 लाख 53 हजार रूपये की लागत से निर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन सलप्ट-2 का उदघाटन
केलांग, 21 नबम्बर – अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान केबिनेट मंत्री डा मारकंडा ने उदयपुर के सलपट में 8 लाख 53 हजार रूपये की लागत से निर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन सलप्ट-2 का उदघाटन कर जनता को समर्पित किया।
प्राथमिक विद्यालय भवन के उदघाटन मौके पर डा मारकंडा ने कहा कि सलपट से सलपट-2 के बीच निर्माणाधीन पुल भी आने वाले समय में जनता के लिए एक बहुत बड़ा वरदान सिध्द होगा, जिसका निर्माण कार्य ज़ारी है।
इस दौरान एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर, टीएसी मेंबर शमशेर , खण्ड विकास अधिकारी विवेक गुलेरिया, उदयपुर पंचायत प्रधान लक्ष्मण, अधीशाषी अभियंता लोनिवि बीसी नेगी, एडीओ बिजली बोर्ड प्रेम ठाकुर, एसडीओ जल शक्ति अजय समेत अधिकारी मोजूद रहे।

