Himachal Tonite

Go Beyond News

कंगना के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का केस : डा. राजेश

कंगना ने पूरी दुनिया में देवभूमि हिमाचल को कलंकित किया

धर्मशाला, 13 नवम्बर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने डीजीपी संजय कुंडू से अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ देशद्रोह केस दर्ज करने की मांग की है। डा. राजेश ने कहा कि कंगना कह रही हैं कि हमें 1947 में आजादी भीख मांग कर मिली। कंगना का यह बयान आजादी की लड़ाई लड़ने वाले लाखों स्वतंत्रता से‌नानियों का अपमान है। कंगना का बयान देशद्रोह के दायरे में आता है। कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। कांग्रेस इस संबंध में डीजीपी संजय कुंडू को पत्र भी लिखेगी। कंगना ने पूरी दुनिया में देवभूमि हिमाचल को कलंकित कर दिया है।

जारी प्रेस बयान में डा. राजेश ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत कह रही है कि भारत को आज़ादी 2014 में मिलीं। पहले तो महात्मा गांधी ने भीख मांगी थी। यह बयान शर्मनाक और निंदनीय है। डाॅ राजेश ने कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है जहां पर मात्र एक राजनीतिक पार्टी को खुश करने के लिए देश के लिए मर मिटने वालों का मजाक उड़ाया गया है। 1947 के दौर में हज़ारों लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी। आजादी के लिए लड़ाई तो देश में 1857 से ही चली आ रही है। रानी लक्ष्मीबाई और मंगल पांडेय जैसे महान वीर सपूत व देशभक्त हुए और बाद में सुखदेव, राजगुरु चंद्रशेखर आजाद व उधम सिंह जैसे भारत मां के बहादुर सपूत जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों तक का मोह छोड़ दिया था। कंगना रनौत ने उन सभी देशभक्तों का मजाक उड़ाया है, जिसकी हम कठोर निंदा करते हैं।

पद्मश्री एक बहुत बड़ा सम्मान है और यह राष्ट्र के उन लोगों को मिलता है जिन्होंने किसी कार्य में महारत हासिल की हो या समाज भलाई का कोई अतुलनीय कार्य किया हो। हम पद्मश्री का सम्मान करते हैं और उन सभी लोगों का दिल से सम्मान करते हैं जिन्होंने अपनी कर्मठता से खुद को पद्मश्री के योग्य बनाया। कंगना को भी यह सम्मान मिला तो उन्हें इस की गरिमा भी बनाए रखनी चाहिए थी। भारत सरकार को देश का अपमान करने वाली कंगना से पद्मश्री वापस लेना चाहिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *