Himachal Tonite

Go Beyond News

युवा विकास केंद्र द्वारा सद्भावना यात्रा कार्यक्रम

त्रिपुरा राज्य के पूर्ण राज्य दिवस के 50 वर्ष के शुभ अवसर पर युवा विकास केंद्र एवं निफा त्रिपुरा ब्रांच द्वारा सद्भावना यात्रा 2021 नामक कार्यक्रम का शुरूआत त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से किया गया है। 21 जनवरी के सुबह त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री जी ने हरी झंडी दिखाकर इस कार्यक्रम का शुरूआत किया है। इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ उपमुख्यमंत्री और जनजाति कल्याण दफ्तर के माननीय मंत्री भी उपस्थित रहे।

देश में राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और भाईचारे के संदेश को युवा गतिविधियों के माध्यम से और मजबूत करने के उद्देश्य से युवा विकास केंद्र है यह कार्यक्रम का आयोजन किया है बोलकर संस्था के अध्यक्ष देवाशीष मजूमदार ने बताया है। इस यात्रा के जरिए देशभर के युवाओं को वॉलंटरी ब्लड एवं प्लाज्मा डोनेशन के प्रति भी प्रेरित किया जा रहा है। करुणा परिस्थिति में रक्त की कमी ना हो इसीलिए इस प्रकार का अभियान शुरू किया गया है। 50 दिन में भारतवर्ष के 28 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा किया जाएगा। आज 38 दिन हो चुके हैं इस यात्रा का शुरूआत किए गए। भारत के अलग-अलग राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा इस यात्रा का स्वागत और सत्कार किया गया है। यात्रा के दौरान आज हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री जी से उनके आवास पर मुलाकात हुआ एवं डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस हिमाचल प्रदेश के साथ उनके कार्यालय पर मुलाकात करके टीम द्वारा उनको यात्रा के उद्देश्य के संबंध में अवगत कराया गया है। इस घड़ी में लाखों युवा इस कार्यक्रम के साथ जुड़े हैं। आगे 13 मार्च तक के कार्यक्रम जारी रहेगा। राजधानी अगरतला में इस यात्रा का समापन होगा। 20000 किलोमीटर का यह पूरा यात्रा है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस प्रकार के कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय एकता और सद्भावना के संदेश और मजबूत होंगे देश में।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *