Himachal Tonite

Go Beyond News

मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप मंडी के विकास को बनेगा मास्टर प्लान – महेंद्र सिंह ठाकुर

1 min read

मंडी, 27 फरवरी – जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के विजन के अनुरूप मंडी के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। मंडी को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए पूर्ण नियोजित तरीके से काम किया जाएगा।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने शिव धाम और यू ब्लॉक पार्किंग के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री का आभार जताने को मंडी के सेरी मंच पर आयोजित रैली में अपने संबोधन में विकास के इन उपहारों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मंडी को नगर निगम बनाए जाने के लिए भी शहरवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने से मंडी में वर्तमान की जरूरतों को पूरा करते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाई जा सकेंगी। विकास प्रक्रिया में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह भी तय किया जाएगा कि विकास का लाभ सभी कोे समान रूप से मिले।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों में राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए अनेक नए कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे बड़े पैमाने पर जनता लाभ ले रही है।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में प्रदेश के सभी 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चारों सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करके राज्य में इतिहास रचा गया है। मुख्यमंत्री के प्रति लोगों के विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।
उन्होंने कहा मंडी में शिवधाम के निर्माण से धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। इस परियोजना से वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मंडी प्रमुखता से तो उभरेगा ही, साथ ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर व साधन मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि यू ब्लॉक में बहुमंजिला पार्किंग परिसर बनने से शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या का समाधान होगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *