Himachal Tonite

Go Beyond News

सभी राजनीतिक पार्टियां वोटबैंक के साथ जुड़ी हैं : जम्वाल

• विचारों के आधार पर सिर्फ एक ही पार्टी जो ऊपर से लेकर नीचे तक प्रजातंत्र के आधार पर खड़ी है तो वो भाजपा है।

धर्मशाला, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग सागर होटल मटौर पालमपुर में भाग लेते हुए कहा की भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे अनुशासित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से काम कर बड़ी जिम्मेदारी हासिल कर सकता है यह केवल भाजपा में संभव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ इस वर्ग को मिल रहा है। कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने देश और प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां वोटबैंक के साथ जुड़ी हैं, जातिवाद के साथ काम कर रही हैं, वंशवाद में पूरी तरह से डुबी हुई हैं। विचारों के आधार पर सिर्फ एक ही पार्टी जो ऊपर से लेकर नीचे तक प्रजातंत्र के आधार पर खड़ी है तो वो भाजपा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था और देश मे इतिहास रच दिया , जब कल काशी विश्वनाथ धाम की पौराणिकता, भव्यता, दिव्यता और आधुनिकता को देख कर देश और दुनिया भर के श्रद्धालु गौरवान्वित हुए। 13 दिसंबर, 2021 को प्रधानमंत्री जी ने बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर को देश को समर्पित किया।

इस प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता मोर्चे के अध्यक्ष ओ पी चौधरी द्वारा की गई।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *