Himachal Tonite

Go Beyond News

सभी अग्रणी संगठन पार्टी की असली ताकत – राठौर

1 min read

शिमला,21 दिसम्बर – कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी के अग्रणी संगठनों में आपसी तालमेल पर जोर देते हुए कहा है कि सभी अग्रणी संगठन पार्टी की असली ताकत है।उन्होंने सभी को अनुशासन में रहते हुए पार्टी की मजबूती से काम करने को कहा।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के अग्रणी संगठनों के प्रदेश प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने उन्हें सलाह दी कि पार्टी की मजबूती के लिए संगठन में किसी भी नियुक्ति से पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी नियुक्तियों की पूरी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी भेजी जानी चाहिए।

राठौर ने कहा कि संगठन के जो भी कार्यक्रम हो उसकी पूरी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास होनी चाहिए।

राठौर ने प्रमुखों से कहा कि वह अपने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सुनिश्चित करें कि पार्टी नेताओं के खिलाफ मीडिया या सोशल मीडिया में अनाप शनाप बयानबाजी न करें।

राठौर ने कहा कि वह पार्टी के सभी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश देंगे कि भविष्य में पार्टी के सभी कार्यक्रमों में पार्टी के सभी अग्रणी सगंठनों के पदाधिकारियों को भी बुलाया जाए।उन्होंने प्रमुखों से पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को आगे लाने का आह्वान किया।

बैठक में अग्रणी संगठनों के प्रमुख प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनव चंदेल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छत्र सिंह व इंटक अध्यक्ष हरदीपसिंह बाबा उपस्थित रहें।सभी प्रमुखों ने अपने अपने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष के समुख आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *