Himachal Tonite

Go Beyond News

रोहतांग दर्रा आवाजाही के लिए 6 माह तक बंद

सैलानियों की प्रमुख सैरगाह रोहतांग दर्रा को अब सैलानियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि सोमवार से रोहतांग दर्रा को सैलानियों व आम लोगों के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों के साथ आम वाहन भी सोमवार से मनाली के कोठी से आगे नहीं जा सकेंगे। सेना, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

रोहतांग में गिरते तापमान में वाहन चलाना जोखिम भरा है। इसके लिए बीआरओ ने भी सिफारिश की है कि कम तापमान और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाली सड़क की सतह पर कई जगह पानी जम रहा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि सड़क की सतह से वाहनों के फिसलने से जानमाल के नुकसान का खतरा है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *