Himachal Tonite

Go Beyond News

31वें बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए पंजीकरण 31 अगस्त तक

1 min read
03 वर्गों में आयोजित होगी प्रतियोगिता

31वें बाल विज्ञान सम्मेलन (चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन संजीव ठाकुर ने दी।
संजीव ठाकुर ने कहा कि हिमाचल विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद द्वारा इस वर्ष आयोजित होने वाले विज्ञान सम्मेलन में पंजीकरण के लिए पोर्टल 31 अगस्त तक खुला रहेगा।
उन्होंने कहा कि विज्ञान सम्मेलन में विज्ञान से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी, एक्टिविटी काॅर्नर, माॅडल, ओलंपियाड, नाटिया और वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट (साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट) प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि पहले चरण में 01 सितंबर से 15 अक्तूबर, 2023 तक उपमण्डल स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। यह प्रतियोगिताएं सोलन ज़िला के सभी पांच उपमण्डलों सोलन, नालागढ़, अर्की, कसौली और कण्डाघाट में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवम्बर, 2023 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत राज्य स्तरीय विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय सम्मेलन 15 नवम्बर, 2023 के उपरांत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में आयोजित होगा।
संजीव ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में तीन श्रेणियों में छात्र भाग ले सकेंगे। जूनियर श्रेणी में छठीं से आठवीं कक्षा, सीनियर श्रेणी में नौवीं तथा दसवीं कक्षा एवं सीनियर सेकेंडरी श्रेणी में 11वीं से 12वीं कक्षा के छात्र भाग ले सकते हंै। उन्होंने कहा कि सभी प्रतियोगिताओं के लिए पोर्टल पर अगल से प्रवेश होगा। सम्मेलन की प्रतियोगिता में सभी राज्य और केन्द्रीय सरकारी तथा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के छठीं से बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग सोलन के साथ समन्वय में कार्यान्वित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के लिए यूज़र आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। इस सम्बन्ध में समस्या एवं जानकारी के लिए ज़िला विज्ञान पर्यवेक्षक अमरीश शर्मा से सम्पर्क किया जा सकता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *