Himachal Tonite

Go Beyond News

लोक सेवा आयोग ने जारी किया पर्सनेलिटी टैस्ट का शेड्यूल

शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वीरवार को आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर बॉटनी और जूलॉजी पदों के लिए पर्सनेलिटी  टैस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है।

इन पदों के लिए आयोग द्वारा चार सितंबर से 22 सितंबर तक पर्सनेलिटी  टैस्ट  लिया जाएगा। आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर बॉटनी  पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का परीक्षा परिणाम आयोग द्वारा पांच अगस्त को घोषित किया गया था। इसके बाद 21 अगस्त को इसके लिए पर्सनेलिटी  टैस्ट होना था। लेकिन भारी बारिश और सड़कें बंद होने के चलते इन दोनों पदों के लिए पर्सनेलिटी  टैस्ट को आयोग द्वारा स्थगित कर दिया गया था। आयोग ने अब नए सिरे से शेड्यूल जारी किया है। जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर जूलॉजी का परीक्षा परिणाम बीते सप्ताह ही घोषित हुआ।

स्क्रीनिंग  टैस्ट के परिणाम के साथ आयोग ने पर्सनेलिटी  टैस्ट  की तिथि घोषित नहीं की थी। तीनो पदों के लिए अब एक साथ तिथि घोषित की गई है। आयोग ने ये शेड्यूल अपनी वेबसाइट (Website) पर भी अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार वहां जाकर भी चेक कर सकते है। लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार आयुष विभाग में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर पद के लिए चार से 22 सितंबर तक पर्सनेलिटी  टैस्ट  होगा।

सात, दस और 17 सितंबर को पर्सनेलिटी  टैस्ट नहीं होंगे। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर जूलॉजी  के लिए 14 से 22 सितंबर तक पर्सनेलिटी  टैस्ट होगा। जूलॉजी में 75 उम्मीदवारों का चयन पर्सनेलिटी टैस्ट को हुआ है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *