Himachal Tonite

Go Beyond News

आईजीएमसी में लगने वाला पीएसए प्लांट अब मंडी शिफ्ट

1 min read

पीएम केयर फंड के तहत आईजीएमसी लाया गया पीएसए प्लांट अस्पताल परिसर स्थित चयनित जगह पर न पहुंच पाने के कारण अब मंडी शिफ्ट किया जाएगा। आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि  कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए आईजीएमसी अस्पताल के लिए अतिरिक्त प्लांट स्वीकृत किया गया था जिसके लिए जिला प्रशासन, डीआरडीओ और टाटा द्वारा परिसर में जगह का चयन कर प्लांट स्थापित करना था।

लेकिन अब यह प्लांट अस्पताल पहुंचा तो मेडिकल कॉलेज से अस्पताल परिसर लाना मुश्किल हो गया है और अब इस प्लांट को मंडी शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में जब प्लांट लगाया जाना था, तो इसमें अस्पताल प्रबंधन की ओर से किसी भी तकनीकी व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया। जिस वजह से उक्त अधिकारी यह समझ नहीं पाए कि प्लांट यहां पर कैसे लाया जाएगा और इसी कारण अब इस प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *