Himachal Tonite

Go Beyond News

योग शिक्षकों के पद शीघ्र भरे जाएं: विनोद योगाचार्य

1 min read

शिमला । हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिख कर हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में योग शिक्षकों के पद शीघ्र भरने की मांग की है । हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के महासचिव विनोद योगाचार्य ने बताया कि गत वर्ष संघ के पदाधिकारियों ने प्रोफेसर जी डी शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द ठाकुर से भेंट की थी और शिक्षा मंत्री द्वारा संघ को आश्वस्त किया था । योग शिक्षकों के पद भरने बारे अधिसूचना भी जारी की गयी थी परन्तु यह फ़ाइल काफ़ी समय से किसी अधिकारी के टेबल पर ही पड़ी है।

योग विषय को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भी प्रोत्साहित किया जा रहा है और माननीय नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से ही वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दर्ज़ा प्राप्त हुआ है । योग से कोरोना काल में भी इस वैश्विक महामारी से स्वस्थ होने में भी मरीजों को लाभ प्राप्त हुआ है ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *