Himachal Tonite

Go Beyond News

पंचायतों के अंतिम चरण के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

धर्मशाला, 20 जनवरी– पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई हैं तथा मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि अंतिम चरण में जिला कांगड़ा की 264 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जायेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि अंतिम चरण में विकास खण्ड बैजनाथ की 16, विकास खण्ड भवारना की 14, विकास खण्ड देहरा की 25, विकास खण्ड धर्मशाला की 9, विकास खण्ड फतेहपुर की 22, विकास खण्ड इंदौरा की 17, विकास खण्ड कांगड़ा की 18, विकास खण्ड लम्बागांव की 16, विकास खण्ड नगरोटा-बगवां की 15, विकास खण्ड नगरोटा सूरियां की 17, विकास खण्ड नूरपुर की 17, विकास खण्ड पंचरूखी की 11, विकास खण्ड परागपुर की 25, विकास खण्ड रैत की 20 और विकास खण्ड सुलह की 22 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *