Himachal Tonite

Go Beyond News

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप दुर्घटनाग्रस्त

1 min read

Suggestive Image

सुंदरनगर,16 जून : मंडी जनपद के किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां पिकअप के पलटने से 9 लोग घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की पिकअप बड़ा देव कमरूनाग के दर्शन कर लौट रही थी। इसी दौरान डैहर के कोट गांव के समीप पहुंचते ही पिकअप (HP69-6301) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पलट गई। हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे पेश आया। जिसमे 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय  अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया व अन्य 4 को गंभीर हालत में देखते हुए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर किया गया है। जहां उपचार जारी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *