Himachal Tonite

Go Beyond News

युवती की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

ऊना, 16 जून :  महिला थाना ऊना के तहत अंब की एक युवती ने चंबा के एक युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर चंबा के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि बीते वर्ष वह किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मंडी गई हुई थी। जहां मेरी दोस्ती चंबा के एक युवक के साथ हो गई। दोनों की फोन पर बात होने शुरू हो गई। युवती का आरोप है कि युवक ने बिना बताए वीडियो कॉल के माध्यम से मेरी अश्लील वीडियो की रिकॉर्डिंग कर ली, जिसके बाद से मुझे धमकाने के साथ नाजायज तंग करता है। युवक ने दो अलग आईडी बनाकर मेरी अश्लील वीडियो वायरल कर दी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *