Himachal Tonite

Go Beyond News

चिकित्सकों की दो घंटे हड़ताल से मरीज बेहाल

1 min read

शिमला, 07 अक्टूबर – हिमाचल प्रदेश में आज सुबह चिकित्सकों के दो घंटे की हड़ताल पर चले जाने से ओपीडी बंद रही और मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष दीपक कैंथला ने आज यहां बताया कि प्रदेश भर के डॉक्टर सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक दो घंटे की हड़ताल पर चले गए। मांगे न माने जाने से खफा डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टर स्वास्थ्य निदेशक के खाली पड़े पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के बजाय डॉक्टर कैडर से भरने, डॉक्टर्स के प्रशासनिक पदों पर सेवा विस्तार न करने की मांगों सहित अनुबंध पर चयनित चिकित्सकों के ग्रेड पे को अदा करने की मांग कर रहे है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *