Himachal Tonite

Go Beyond News

ब्लॉक बमसन की ग्राम पंचायत सराहकड में स्पोर्ट्स मीट प्रोग्राम का आयोजन

1 min read

नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से ब्लॉक बमसन की ग्राम पंचायत सराहकड में स्पोर्ट्स मीट प्रोग्राम करवाया गया| इस कार्यक्रम में 4 तरह के खेलों का आयोजन किया गया. जिसमें वॉलीबॉल बैडमिंटन रस्साकशी एथलेटिक खेल करवाए गए. इस खेल का आयोजन नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक बमसन से संजीव और कामिनी ने करवाया! इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के DYC दीपमाला जी मौजूद रहे! इस कार्यक्रम में वॉलीबॉल की छ: टीमें रही जिसमें सराहकड , भरवाराना,बराड़ा ,समीरपुर, कलझंडी, कोट रही! इस कार्यक्रम में कोट की टीम विजेता रही और बराड़ा की टीम रनर अप रही! बैडमिंटन में प्रथम स्थान वीरेंद्र और द्वितीय स्थान संजीव ने हासिल किया! 100 मीटर की रेस में प्रथम स्थान प्रिया ठाकुर द्वितीय स्थान श्रेया और तृतीय स्थान अंकिता ने हासिल किया! रस्साकशी के इवेंट में प्रथम स्थान पर प्रिया की टीम और द्वितीय स्थान पर विकास की टीम रही! इस कार्यक्रम में आए सभी अतिथि गणों कोच, रेफरी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ! यह कार्य बमसन ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयं सेवी कामिनी और संजीव द्वारा करवाया गया!

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *