Himachal Tonite

Go Beyond News

चंद्रताल क्षेत्र में सेना हेलीकॉप्टर को दिखा मात्र एक वाहन, कोई व्यक्ति नहीं है झील वाले इलाके में

केलांग, 21 अक्टूबर– घाटी के चंद्रताल क्षेत्र में लापता पर्यटकों की खोज में आज सेना द्वारा चलाए गए हवाई सर्वेक्षण अभियान से यह साफ हुआ है कि चंद्रताल क्षेत्र में केवल एक वाहन ही मौजूद है।
उपायुक्त लाहौल- स्पीति नीरज कुमार ने सेना के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर ने आज चंद्रताल क्षेत्र का गहन हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान यह पाया गया है कि चंद्रताल वाले क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है। सेना ने  हवाई सर्वेक्षण को लेकर तस्वीरें भी जारी की हैं। तस्वीरों से भी स्पष्ट है कि बातल में पर्यटकों के वाहन मौजूद हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *