Himachal Tonite

Go Beyond News

रामपुर के लवी मेले को लेकर नहीं हो रही कोई राजनीति : जयराम

लवी मेले को लेकर कोई राजनीति नहीं हो रही है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि रामपुर हिमाचल का है और प्रशासनिक दृष्टि से अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले की बात की जाएगी। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोलन के नौणी में पहुंचे, जहां से वह सिरमौर की ओर रवाना हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को लेकर यदि कोई छात्र संगठन बात कर इसका विरोध कर रहे हैं तो उन्हें इस पॉलिसी का अध्ययन करना चाहिए। आज के समय में जरूरत है शिक्षा में सुधार करने की, जिसे केंद्र सरकार ने पूरा किया है।

 

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *