Himachal Tonite

Go Beyond News

NHPC कर्मचारी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या

कुल्लू , जन 18 : एनएचपीसी के एक कर्मचारी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पंकज कुमार (43) पुत्र राज किशोर प्रसाद निवासी पेशूर वाया राहुयी जिला नालंदा बिहार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव गृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के बिहार से पहुंचने के उपरांत शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार एनएचपीसी की सीएमओ, उप महा प्रबंधक व अन्य कर्मचारी भुंतर फील्ड होस्टल पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इससे पहले इन अधिकारियों को फील्ड होस्टल से सूचित किया गया था कि कमरे का दरवाजा खुल नहीं रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची तो पाया कि दरवाजा करीब एक से डेढ़ इंच खुला था। अंदर दरवाजे के पास व्यक्ति पीठ के बल पड़ा हुआ था और नायलॉन की रस्सी उसके गले में थी व रस्सी का सिरा दरवाजे के बाहर की तरफ ऊपर से दबा हुआ था।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *