Himachal Tonite

Go Beyond News

नेहरू युवा केंद्र (नोडल केंद्र), नाहन जिला सिरमौर ने आयोजित किया जिला स्तरीय युवा संसद उत्सव 2024

1 min read

नाहन 17 फरवरी: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार आज नेहरू युवा केंद्र, नाहन द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद उत्सव 2024 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
नेहरू युवा केंद्र, नाहन के जिला युवा अधिकारी, विजय कुमार ने बताया कि नाहन में नोडल केंद्र होने के नाते जिला सिरमौर एवं सोलन के प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुख विषय भारत को वैश्विक नेता बनाना, आत्मनिर्भर से विकसित भारत तक तथा भविष्य को सशक्त बनाना प्रमुख मुद्दों के ऊपर युवाओं ने अपनी चर्चा रखी। इस कार्यक्रम में दोनों जिलों से लगभग 40 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के विजेताओं की लिस्ट में जिला सिरमौर से प्रथम स्थान पर शिवम, द्वितीय स्थान पर राहुल ठाकुर ने मुकाम हासिल किया।
इसी निरंतरता में जिला सोलन से प्रथम स्थान पर मल्लिका सिंह पठानिया तथा द्वितीय स्थान पर भावेश ने अपना स्थान दर्ज करवाया।
विजय कुमार ने बताया कि समस्त विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएंगे तथा राज्य स्तर पर पूरे हिमाचल प्रदेश से तीन विजेताओं को राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर (सेवानिवृत्त )अमर सिंह चौहान, डॉ. पंकज चांडक, प्रोफेसर प्रियंका वर्मा, डॉ. (लेफ्टिनेंट) पंकज तथा राजन कुमार शर्मा शामिल रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *