Himachal Tonite

Go Beyond News

नवोदय की प्रवेश परीक्षा 16 मई को, रोल नंबर डाउनलोड करें अभ्यर्थी

1 min read

हमीरपुर 13 अप्रैल। जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 16 मई को आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीएस तोमर ने बताया कि आवेदक विद्यार्थी अपने रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र सीबीएसई की ओर से जारी ऑनलाइन लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी या अभिभावक को रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है तो वे किसी भी कार्यदिवस को सुबह साढे आठ से दोपहर एक बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संबंधित प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र के बगैर किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *