Himachal Tonite

Go Beyond News

नगर निगम चुनावों में अपनी जीत के दावे मुंगेरी लाल के हसीन सपने

1 min read

शिमला,20 मार्च कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा के नगर निगम चुनावों में अपनी जीत के दावों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने बताते हुए कहा है कि इन चुनावों में उसे मुंह की खानी पड़ेगी।उन्होंने कहा है कि प्रदेश सहित पूरा देश आज भाजपा की नीतियों से परेशान है इसलिए अब लोगों ने इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से आज आम लोगों का जीना दुर्भर होता जा रहा है।देश का अनदाता किसान काले कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 113 दिनों से सड़कों पर बैठा है।सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते उनसे कोई बात नही कर रही है।

राठौर ने प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के उस दावे को खरिज किया है जिसमें उन्होंने प्रदेश के चारो नगर निगमों के साथ फतेहपुर उप चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया गया है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि होता है पर भाजपा सत्ता के बल पर, धनबल और डरा धमकाकर इसे चुराती आई है।जोड़ तोड़ की राजनीति में भाजपा नबर एक बन गई है।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश में भी और प्रदेश में भी एक मजबूत पार्टी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस भाजपा के हर दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दे रही है।उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं नगर निकाय चुनावों में प्रदेश में जिस प्रकार से भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन किया वह सबके सामने है।उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा के अधिकृत लोगों को जिन लोगों ने करारी शिकस्त दी, उन्हें भाजपा ने धनबल व प्रलोभन देकर अपने पक्ष में किया और उन्हें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जैसे पदों पर विठाया।इन चुनावों में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है और लोग इसे कभी माफ नही करेंगे।

राठौर ने कहा कि खन्ना को कांग्रेस की चिंता छोड़ प्रदेश में अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि खन्ना को पहले अपने गृह राज्य की चिंता करनी चाहिए, जहां भाजपा का सूपड़ा ही साफ हो गया है।पंजाब भाजपा मुक्त हो गया है और हिमाचल भी जल्द होगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ मुद्दे भी है और दिशा भी है।कांग्रेस सही दिशा में लोगों के बीच एकजुटता से खड़ी है।हॉल ही में चौड़ा मैदान स्थित जन आक्रोश रैली में कांग्रेस ने भाजपा सरकार को प्रदेश के लोगों के आक्रोश का ट्रेलर दिखा दिया है और पूरी पिक्चर अब चार नगर निगम चुनावों में कांग्रेस भाजपा को दिखाएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का अब कोई भी धनबल नही चलेगा क्योंकि जनबल अब कांग्रेस के साथ है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *