Himachal Tonite

Go Beyond News

विकासखंड मैहला में बीपीएल सूची से हटाए गए अब तक 84 अपात्र परिवार – एसडीएम

चंबा, 20 मार्च– बीपीएल सूची से अपात्रों को हटाए जाने के लिए शुरू की गई पात्रता समीक्षा के तहत अब तक विकासखंड मैहला में 84 परिवारों को बीपीएल सूची से हटाया जा चुका है ।

चंबा के एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि तीसरी सुनवाई के दौरान अपात्र पाए गए 36 परिवारों के नाम को बीपीएल सूची से हटाए जाने को लेकर खंड विकास अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि शेष अपात्र परिवारों को भी बीपीएल सूची से हटाने के लिए पात्रता समीक्षा सुनवाई की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने ये भी बताया कि विकासखंड चंबा के तहत बीपीएल सूची से अपात्र परिवारों को हटाने की सुनवाई जल्द शुरु की जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *